24.4 C
New York
Saturday, July 6, 2024

KBC 15 के इन सवालों के जवाब रट लीजिए, Upcoming Government Exams 2023 में पूछे जा सकते हैं

सोनी लिव का क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ (KBC 15) को खूब सारा प्यार मिल रहा है. 23वें एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले शुभम गंगराड़े (shubham gangrade) हॉट सीट पर बैठे थे, जो एक गरीब परिवार से आते हैं. वे 50 लाख जीत चुके थे. 24वें एपिसोड में शुभम से एक करोड़ का सवाल पूछा गया.  

Shubham  KBC
Sony Liv

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से केबीसी के

24वें

एपिसोड में पूछे गए सवालों को जानेंगे, जिनके जवाब प्रतियोगी परीक्षाओं (IAS Questions in Hindi) की तैयारी करने वाले छात्रों को रट लेना चाहिए. सभी सवालों के जवाब अंत में दिए गए हैं. जिससे आप अपने जवाब को मिलाकर जान सकते हैं कि आप कितने पानी में हैं? (KBC 15 24 Episode Questions with Answer):

एक करोड़ रुपये के लिए पूछा गया सवाल

1. 6 अगस्त 1945 को, पहला परमाणु बम गिराने वाले विमान का नाम किसके नाम पर रखा गया था?

A. एक पौराणिक अस्त्र

B. एक फ़िल्मी पात्र

C. विमान चालक की मां 

D. वो जगह जहां उसे बनाया गया था

इस सवाल पर शुभम गंगराड़े आकर फंस जाते हैं और गेम को क्विट करने का फैसला ले लेते हैं. शुभम 50 लाख जीतकर अपने सपनों को साकार करने के लिए अपने घर वापस लौट जाते हैं. 

Jatoon KBC
Sony Liv

इसके बाद

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलकर हॉटशीट पर हिमाचल प्रदेश की चंबा की रहने वाली जैतून बैठती हैं. जो एक आंगनबाड़ी वर्कर हैं. वह अपने कच्चे मकान में अपनी मां, नानी और बहन के साथ रहती हैं. उनकी मामूली तनख्वाह से किसी तरह घर का खर्च चलता है. जैतून केबीसी में जीते पैसों से मां और नानी को हज पर भेजना चाहती हैं. वह शो में अपनी बड़ी बहन के साथ आई थीं.   

एक हजार के लिए पूछा गया सवाल

2. किस हिस्से का उपयोग करके साइकिल आगे बढ़ाई जाती है?

A. ब्रेक  

B. पेडल  

C. लाइट  

D. करियर 

दो हजार के लिए पूछा गया सवाल

3. इनमें से किस खेल में अक्सर खिलाड़ी अपनी आंखें बंद करता है और 100 तक गिनता है?

A. स्टापू

B. लंगड़ी 

C. लगोरी 

D. लुका-छिपी

तीन हजार के लिए चौथा सवाल जानिए

4. इलायची, हींग और हल्दी के लिए आप किस सामूहिक शब्द का उपयोग करेंगे?

A. फल   

B. मसाले 

C. सब्जियां 

D. मांस 

पांच हजार के लिए पूछा गया सवाल 

5. इनमें से कौन सा पक्षी घोंसला बनाने के लिए पेड़ की छाल में छेद बनाता है?

A. कौवा 

B. बाज

C. कठफोड़वा 

D. सारस 

दस हजार के लिए पूछा गया अगला सवाल

6. विकास बहल की फिल्म ‘क्वीन’ में कंगना रानौत के पात्र का पहला नाम क्या था?

A. मुमताज 

B. रानी 

C. पद्मिनी  

D. बलवीर

20 हजार के लिए पूछा गया सवाल जानिए

7.  ऐसे गुम्बदों को किस सब्जी का नाम दिया गया है, क्योंकि वह उस सब्जी जैसा दिखते हैं?

St Basil
bridge to moscow

A. आलू  (Potato)

B. गाजर  (Carrot) 

C. बैंगन (Brinjal)

D. प्याज

(

Onion)  

40 हजार के लिए पूछा गया सवाल

8. क़ुतुब मीनार प्रांगण में किस शासक का मकबरा है?

A. जहांगीर  

B. इल्तुतमिश 

C. कुतुबुद्दीन ऐबक 

D. हुमांयू

80 हजार के लिए पूछा गया सवाल

9. दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन का नाम इनमें से किस नदी के नाम पर है? 

A. ब्रह्मपुत्र 

B. नील 

C. अमेजन 

D. वोल्गा  

1 लाख 60 हजार के लिए पूछा गया सवाल

10. इन दोनों राज्यों में क्या समानता है?

State
Adobe Stock

A. दोनों के नाम में ‘प्रदेश’ है 

B. दोनों के नाम ‘ब’ से शुरू होते हैं

C. दोनों में महिला मुख्यमंत्री हैं 

D. दोनों की तट रेखाएं हैं

3 लाख 20 हजार के लिए पूछा गया सवाल

11. किस शहर की मेट्रो के लोगो पर आपको रुमी दरवाजा का चित्रण मिलेगा?

A. अहमदाबाद 

B. कोचि 

C. जयपुर

D. लखनऊ 

6 लाख 40 हजार के लिए पूछा गया सवाल

12. किस प्राचीन दार्शनिक नाम से हमें उर्दू-हिंदी शब्द ‘अफलातून’ मिलता है?

A. एरिस्टोटल  

B. प्लेटो 

C. कन्फ्यूशियस  

D. सोक्रेट्स

12 लाख 80 रुपये के लिए पूछा गया अगला सवाल

13. कौन सा खेल सहजता से खेलने के लिए बचपन में किरण बेदी ने अपने बाल छोटे कर लिए थे?

A. टेनिस 

B. तैराकी 

C. क्रिकेट

D. हॉकी

इस सवाल पर आकर जैतून फंस जाती हैं और गेम को क्विट करने का फैसला लेती है. वह 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर वापस लौट गईं. 

सभी सवालों के जवाब यहां हैं:

Reprsentative Image/Corona Insights
Reprsentative Image/Corona Insights

1. जवाब: C. विमान चालक की मां

2. जवाब: 

B. पेडल      

3. जवाब: 

D. लुका-छिपी       

4. जवाब: B. मसाले

5. जवाब: 

C. कठफोड़वा     

6. जवाब: B. रानी

7. जवाब: D. प्याज ( Onion)

8. जवाब: B. इल्तुतमिश 

9. जवाब: C. अमेजन

10. जवाब: A. दोनों के नाम में ‘प्रदेश’ है

11. जवाब: 

D. लखनऊ     

12. जवाब: 

B. प्लेटो    

13. जवाब: A. टेनिस

आप अपने जवाब का मिलान कर हमें कमेंट बॉक्स में बताएं कि आपके कितने जवाब सही थे?

ये भी पढ़ें:

KBC 15 23rd Episode: 2009 में इंदौर पहला भारतीय शहर बना, जहां IIM और कौन सा संस्थान है?

KBC के इन सवालों के जवाब याद कर लीजिए, Bank PO में पूछे जाने पर नहीं होगा पछतावा

KBC 15 20th Episode Questions with Answer CSBC Bihar Police Constable Exam में पूछे जा सकते हैं KBC लेवल के ये सवाल

-KBC 15 के इन सवालों के जवाब रट लीजिए, इंटरव्यू में पूछे जाने पर नहीं होगा पछतावा!

-KBC 15 के इन 14 सवालों के जवाब रट लीजिए, UPSC Interview में पूछे जाने पर नहीं होगा पछतावा!

(इंडिया टाइम्स हिन्दी की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटर, और इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Related Articles

Latest Articles