24.4 C
New York
Saturday, July 6, 2024

KBC 15 34th Episode Questions-Answer: Upcoming Government Exams में पूछे जा सकते हैं ये सवाल

Sony LIV के क्विज रियलिटी शो Kaun Banega Crorepati 15 को खूब सारा प्यार मिल रहा है. 34वें एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाली तजिंदर कौर हॉटशीट पर बैठी थीं, जिन्हें फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलकर KBC खेलने का मौक़ा मिला था. वह शो में अपने पति के साथ आई थीं. 

tajinder kaur KBC
TV9

Govt Jobs Exam में पूछे जा सकते हैं ये सवाल

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से KBC के 34वें एपिसोड में पूछे गए सवालों को जानेंगे जिनके जवाब प्रतियोगी परीक्षाओं (Govt Jobs Exam) की तैयारी करने वाले छात्रों को रट लेना चाहिए. सभी सवालों के जवाब अंत में दिए गए हैं जिससे आप अपने जवाब को मिलाकर जान सकते हैं कि आप कितने पानी में हैं? (KBC 15 35th Episode Questions & Answer)  

6 लाख 40 हजार के लिए पूछा गया सवाल

1. अर्थशास्त्री जिम ओ’ नील ने 2001 में तेजी से विकसित होने वाले देशों के एक समूह को दर्शाने के लिए कौन सा शब्द गढ़ा था? 

A. G8 

B. G20 

C. आसियान  

D. ब्रिक  

12 लाख 50 हजार के लिए पूछा गया सवाल

2. सिख साम्राज्य के अंतिम महाराजा, महाराजा दिलीप सिंह ने 1893 में किस शहर में अंतिम साँस ली थी ?

A. पेरिस    

B. लंदन    

C. रंगून    

D. न्यूयॉर्क   

25 लाख के लिए अगला सवाल क्या था?

3. इनमें से कौन 1934 की फिल्म ‘मजदूर’ में एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दिए थे?

A. रबीन्द्रनाथ ठाकुर 

B. सआदत हसन मंटो 

C. मुंशी प्रेमचंद  

D. फ़िराक गोरखपुरी 

50 लाख के लिए पूछा गया सवाल  

4. किस भावी वायु सेना प्रमुख ने 1930 में जेआरडी टाटा को हराकर ‘आगा खान उड़ान’ प्रतियोगिता जीती थी?

A. प्रताप चंद्र लाल

B. एसपी मेरवान इंजीनियर   

C. अर्जुन सिंह 

D. सुब्रोतो मुखर्जी  

एक करोड़ के लिए पूछा गया था ये सवाल

5. सुहेली नाव किस शहर में बनाई गई थी,जिसमें रॉबिन नॉक्स-जॉनस्टन नाव पर अकेले बिना रुके पूरी दुनिया का चक्कर लगाने वाले पहले व्यक्ति बने थे? 

A. सूरत  

B. मुंबई      

C. कोलकाता  

D. कोच्चि  

इस सवाल पर आकर तजिन्दर कौर जी फंस जाती है और 50 लाख जीतकर शो को बीच में क्विट कर देती है. 

kbc
Sony liv

इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलकर मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले नरेश रातरे हॉटशीट पर बैठे, जो अपनी पत्नी के साथ शो में आए थे. नरेश फ़ूड डिलीवरी का काम करके परिवार का खर्च पूरा करते हैं. उनका सपना है कि वह खुद का एक रेस्टोरेंट ओपन करें. 

एक हजार के लिए पूछा गया सवाल 

6. यह बर्तन आमतौर पर इनमें से क्या बनाने में उपयोग किया जाता है?

Tea
Shopclues

A. रोटी 

B. पकौड़ा   

C. चाय  

D. सलाद 

2 हजार के लिए पूछा गया सवाल

7. ‘बॉक्स ऑफिस’ आमतौर पर इनमें से किस उद्योग से जुड़ा एक शब्द है?

A. फिल्म     

B. रक्षा 

C. कोयला

D. इलेक्ट्रॉनिक्स   

3 हजार के लिए पूछा गया अगला सवाल

8. राजस्थान सरकार की अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत, इनमें से क्या वितरित किया जाता है ?

A. मोबाइल फोन  

B. लैपटॉप 

C. खाद    

D. भोजन पैकेट 

5 हजार के लिए पूछा गया सवाल

9. महात्मा गांधी इनमें से किस देश में कभी नहीं रहे?

mahatma-gandhi
History

A. दक्षिण अफ्रीका 

B. कनाडा 

C. इंग्लैंड  

D. भारत 

10 हजार के लिए पूछा गया सवाल

10. इनमें से किस फिल्म के मुख्य कलाकारों ने 2022 में शादी कर ली?

A. जग्गा जासूस   

B. सांवरिया 

C. ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा   

D. ये जवानी है दीवानी   

20 हजार के लिए पूछा गया सवाल

11. इनमें से किस शहर के नाम में सल्तनत शब्द जोड़ने पर आपको भारत पर शासन करने वाले एक प्रमुख हुकूमत का नाम मिलेगा? 

A. कोलकाता       

B. दिल्ली 

C. जयपुर 

D. सूरत  

40 हजार रुपये के लिए पूछा गया अगला सवाल

12. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट की किस शैली के एक ही मैच में एक साथ पर्दापण किया था?

A. टेस्ट   

B. एकदिवसीय 

C. टी20 इंटरनेशनल 

D. फर्स्ट क्लास     

80 हजार के लिए पूछा गया सवाल

13. महाभारत के अनुसार, इनमें से किसने कुरुक्षेत्र युद्ध में नहीं लड़ने का निर्णय लिया था?

A. दुशासन   

B. शकुनि  

C. अभिमन्यु  

D. भगवान बलराम 

एक लाख 60 हजार रुपये के लिए पूछा गया अगला सवाल

14. कृष्णा नदी इनमें से किस राज्य से होकर नहीं बहती है ? 

A. गुजरात   

B. तेलंगाना 

C. कर्नाटक 

D. महाराष्ट्र  

इस सवाल पर आकर नरेश फंस जाते हैं और गेम को बीच में ही छोड़ देते हैं. 

सभी सवालों के जवाब यहां हैं:

Reprsentative Image/Corona Insights
Reprsentative Image/Corona Insights

1. जवाब: D. ब्रिक

2. जवाब: A. पेरिस

3. जवाब:

C. मुंशी प्रेमचंद             

4. जवाब: B. एसपी मेरवान इंजीनियर

5. जवाब: B. मुंबई              

6. जवाब: C. चाय        

7. जवाब:

A. फिल्म        

8. जवाब: D. भोजन पैकेट

9. जवाब: B. कनाडा

10. जवाब: C. ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा

11. जवाब: B. दिल्ली 

12. जवाब:

C. टी20 इंटरनेशनल              

13. जवाब: D. भगवान बलराम

14. जवाब: A. गुजरात  

आप अपने जवाब का मिलान कर हमें कमेंट बॉक्स में बताएं कि आपके कितने जवाब सही थे?

ये भी पढ़ें:

– किस राजा के शासन में सबसे पहले भुजिया बनाई गई? Competitive Exams में आ सकते हैं KBC 15 के ये सवाल

KBC 15 27th Episode Questions with Answer KBC 15 के वो सवाल जो IAS Exams की तैयारी में मदद करेंगे

KBC 15 24 Episode : KBC 15 के इन सवालों के जवाब रट लीजिए, Upcoming Government Exams 2023 में पूछे जा सकते हैं

KBC 15 23rd Episode: 2009 में इंदौर पहला भारतीय शहर बना, जहां IIM और कौन सा संस्थान है?

KBC 15 20th Episode Questions with Answer CSBC Bihar Police Constable Exam में पूछे जा सकते हैं KBC लेवल के ये सवाल

(इंडिया टाइम्स हिन्दी की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटर, और इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)  

Related Articles

Latest Articles