24.4 C
New York
Saturday, July 6, 2024

CAT-MAT की तैयारी में काम आ सकते हैं ये KBC के सवाल, आपने कितने Solve किए?

Sony LIV के क्विज रियलिटी शो Kaun Banega Crorepati 15 को खूब सारा प्यार मिल रहा है. 37वें एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली वर्षा तारा सरावगी हॉटशीट पर बैठीं, जिन्हें फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलकर KBC खेलने का मौक़ा मिला था. वर्षा पैरों से विकलांग हैं. वह शो में अपने पति के साथ आई थी. 

kbc
Sony liv

Govt Jobs Exam में पूछे जा सकते हैं ये सवाल

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से KBC के 37वें एपिसोड में पूछे गए सवालों को जानेंगे जिनके जवाब प्रतियोगी परीक्षाओं (Govt Jobs Exam) की तैयारी करने वाले छात्रों को रट लेना चाहिए. सभी सवालों के जवाब अंत में दिए गए हैं जिससे आप अपने जवाब को मिलाकर जान सकते हैं कि आप कितने पानी में हैं? (KBC 15 37th Episode Questions & Answer)  

एक हजार के लिए पूछा गया सवाल

1. इनमें से किस पेशे के व्यक्ति को आमतौर पर सरकार द्वारा जारी एक बंदूक दी जाती है?

A. डॉक्टर 

B. शेयर व्यापारी   

C. वकील  

D. पुलिसकर्मी 

दो हजार के लिए पूछा गया सवाल

2. इनमें से कौन सी सब्जी वास्तव में एक संशोधित फूल है?

A. मिर्चा      

B. गोभी 

C. टमाटर      

D. आलू 

तीन हजार के लिए अगला सवाल क्या था?

3.  त्वचा, बाल, खोपड़ी और नाखूनों के निदान और उपचार के लिए चिकित्सा की कौन सी शाखा प्रमुख रूप से कार्य करती है ?

A. डर्मेटोलॉजी  

B. यूरोलॉजी

   

C. रेडियोलॉजी

D. कार्डियोलॉजी  

5 हजार के लिए पूछा गया सवाल  

4. इस चित्र में कौन सा पौराणिक पात्र का जन्म दर्शाया गया है? 

A. शेषनाग   

B. कामधेनु      

C. गरुड़ 

D. जाम्बवान   

10 हजार के लिए पूछा गया था ये सवाल

5. आमतौर पर इनमें से किस खेल में कोई भी खिलाड़ी हेलमेट नहीं पहनता है?

A. क्रिकेट  

B. मोटर रेसिंग       

C. हॉकी    

D. कबड्डी   

20 हजार के लिए पूछा गया सवाल जानिए

6. आशुतोष गोवारिकर ने इनमें से किस फिल्म का निर्देशन नहीं किया है?

A. लगान 

B. हम साथ साथ हैं   

C. स्वदेश  

D. जोधा अकबर 

40 हजार के लिए पूछा गया सवाल

7. इनमें से किस स्थान पर ऐतिहासिक रूप से ‘निजाम’ नामक शासकों का शासन था?

A. भोपाल     

B. कोलकाता   

C. हैदराबाद        

D. अमृतसर     

80 हजार के लिए पूछा गया अगला सवाल

8. 2023 में भारतीय मूल के थर्मन शनमुगररत्नम किस एशियाई देश के राष्ट्रपति बने? 

A. मलेशिया   

B. इंडोनेशिया 

C. फिलीपींस 

D. सिंगापुर 

Representativ image/curious world
Representativ image/curious world

एक लाख 60 हजार के लिए पूछा गया सवाल

9. हर वर्ष आईएएस अधिकारी के रूप में, आमतौर पर अधिकतम कितने लोगों को चुना जाता है? 

A. 180 

B. 760  

C. 40  

D. 500

3 लाख 20 हजार के लिए पूछा गया सवाल

10. श्रीमती जयंती पटनायक के अध्यक्ष के रूप में 1992 को पहली बार इनमें से किस आयोग का गठन किया गया था?

A. वित्त आयोग 

B. राष्ट्रीय महिला आयोग  

C. भारत निर्वाचन आयोग 

D. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग 

6 लाख 40 हजार के लिए पूछा गया सवाल

11. अगस्त 2023 तक के संदर्भ में, इनमें से किस राज्य के मुख्यमंत्री एक पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र नहीं हैं?

A. ओडिशा 

B. आंध्र प्रदेश  

C. हिमाचल प्रदेश  

D. मेघालय

12 लाख 50 हजार रुपये के लिए पूछा गया सवाल

12. डॉ दिलीप महालनोबिस को बांग्लादेश युद्ध के दौरान, इनमें से किसके उपयोग द्वारा पथप्रदर्शक होने का श्रेय दिया जाता है?

A. डायलिसिस   

B. ब्लड ट्रांसफ्यूजन

C. एंटीसेप्टिक बैंडेज   

D. ओआरएस  

25 लाख के लिए पूछा गया सवाल

13. इंग्लिश क्रिकेट टीम के इनमें से किस पूर्व कप्तान का जन्म भारत में नहीं हुआ था? 

A. डगलस जार्डिन     

B. कॉलिन कॉड्रे  

C. नासीर हुसैन   

D. टेड डेक्सटर 

इस सवाल के जवाब वर्षा को नहीं पता था इसलिए वह गेम को बीच में ही क्विट कर देती हैं और वो 12 लाख 50 हजार जीतने में सफल रहती है. 

dr ashish shanta sharma kbc
TOI

इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड खेलकर राजस्थान के जयपुर के रहने वाले डॉ आशीष शांता शर्मा केबीसी के हॉटशीट पर बैठे. आशीष एक शिक्षक हैं. वह शो में अपनी पत्नी को लेकर आए थे.

एक हजार रुपये के लिए पूछा गया अगला सवाल

14. मट्ठा, ताक और घोल किस पेय के नाम हैं? 

A. शरबत    

B. छाछ   

C. चाय    

D. आम पन्ना  

2 हजार रुपये के लिए पूछा गया सवाल

15. उस पैंट का नाम क्या है जो लगभग घुटनों तक आती है और जो एक ब्रिटिश क्षेत्र का भी नाम है?

A. कैपरी 

B. बैगी  

C. बरमूडा 

D. चिनो 

3 हजार रुपये के लिए पूछा गया सवाल

16. राजस्थान में बहने वाली उस हवा का नाम बताएं, जो बहुत ही गर्म और धूल भरी होती है?

A. लूनी 

B. थार  

C. पगड़ी   

D. लू       

5 हजार रुपये के लिए पूछा गया सवाल

17. समकोण त्रिभुज की सबसे लम्बी भुजा क्या कहलाती है?

A. देशांतर  

B. कर्ण  

C. लंब   

D. परिधि      

10 हजार रुपये के लिए पूछा गया सवाल

18. महाभारत के अनुसार कौरवों ने किसे विष मिला हुआ भोजन देकर मारने का प्रयास किया था?

A. भगवान कृष्ण   

B. पांडु 

C. भीम 

D. भीष्म     

20 हजार रुपये के लिए पूछा गया सवाल

19. इनमें से किस शब्द में अंग्रेजी स्वरों की संख्या सबसे अधिक है?

A. BIRTH

B. COATS 

C. AUDIO   

D. ALIEN  

इस सवाल के बाद समय समाप्त हो गया, तो चलिए सभी सवालों के जवाब जानते हैं. 

सभी सवालों के जवाब यहां हैं:

Reprsentative Image/Corona Insights
Reprsentative Image/Corona Insights

1. जवाब: D. पुलिसकर्मी   

2. जवाब: B. गोभी 

3. जवाब: A. डर्मेटोलॉजी

           

4. जवाब: C. गरुड़

5. जवाब: 

D. कबड्डी

              

6. जवाब:

B. हम साथ साथ हैं 

  

7. जवाब:

C. हैदराबाद          

8. जवाब: D. सिंगापुर

9. जवाब: A. 180

      

10. जवाब: B. राष्ट्रीय महिला आयोग

11. जवाब: C. हिमाचल प्रदेश

      

12. जवाब: D. ओआरएस

                  

13. जवाब: D. टेड डेक्सटर

14. जवाब: B. छाछ 

15. जवाब: C. बरमूडा

16. जवाब: D. लू 

17. जवाब: B. कर्ण

18. जवाब: C. भीम 

19. जवाब: C. AUDIO 

आप अपने जवाब का मिलान कर हमें कमेंट बॉक्स में बताएं कि आपके कितने जवाब सही थे?

ये भी पढ़ें:

KBC 15 36th Episode Questions with Answers: Sarkaari Jobs की तैयारी में काम आ सकते हैं KBC के ये सवाल, तैयारी कर लीजिए

KBC 15 35th Episode Questions with Answer: सभी Govt Jobs Exam में पूछे जा सकते हैं ये सवाल, जवाब पता हैं?

KBC 15 34th Episode Questions With Answer: Upcoming Government Exams में पूछे जा सकते हैं ये सवाल

– किस राजा के शासन में सबसे पहले भुजिया बनाई गई? Competitive Exams में आ सकते हैं KBC 15 के ये सवाल

KBC 15 27th Episode Questions with Answer KBC 15 के वो सवाल जो IAS Exams की तैयारी में मदद करेंगे

-KBC 15 26th Episode Questions with Answer MBA से लेकर बड़े-बड़े Competitive Exams में आ सकते हैं ये सवाल

(इंडिया टाइम्स हिन्दी की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटर, और इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Related Articles

Latest Articles